उत्तराखंड : गिरिजाशंकर जोशी की स्मृति में हल्द्वानी मीडिया सेंटर के नामकरण की मांग

खबर शेयर करें 👉

एनयूजे उत्तराखण्ड ने मुख्यमंत्री को भेजा मांग पत्र, नामकरण संभव न हो तो उनके नाम से राज्यस्तरीय पत्रकारिता एवं जनसंपर्क सम्मान शुरू करने का आग्रह

हल्द्वानी/देहरादून। नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरिजाशंकर जोशी की स्मृति को चिरस्थायी बनाए रखने की मांग को लेकर नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (एनयूजे उत्तराखण्ड) ने मुख्यमंत्री को मांग पत्र भेजा है। संगठन ने हल्द्वानी में निर्माणाधीन मीडिया सेंटर का नाम स्वर्गीय गिरिजाशंकर जोशी के नाम पर रखने की मांग की है। साथ ही, ऐसा संभव न होने की स्थिति में उनके नाम से राज्यस्तरीय पत्रकारिता एवं जनसंपर्क सम्मान शुरू करने का आग्रह किया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’ -भक्तिमय माहौल में गणेश चतुर्थी का शुभारंभ

संरक्षक त्रिलोक चन्द्र भट्ट की ओर से भेजे गए मांग पत्र में कहा गया है कि गिरिजाशंकर जोशी का आकस्मिक निधन सूचना विभाग के साथ-साथ पत्रकारिता जगत, जनसंपर्क व्यवस्था और प्रशासनिक तंत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।

संगठन ने कहा कि स्वर्गीय जोशी केवल एक अधिकारी नहीं, बल्कि कर्तव्यनिष्ठा, सरलता, संवेदनशीलता और जनसेवा की मिसाल थे। नैनीताल जिले की सूचनाओं को पारदर्शिता, तत्परता और विश्वसनीयता के साथ मीडिया एवं आम जनता तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। विषम परिस्थितियों में भी उन्होंने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  प्रधान संगठन का सरकार को अल्टीमेटम : 29 विषय पंचायतों को हस्तांतरित न हुए तो न्यायालय जाएंगे प्रधान

मांग पत्र में कहा गया कि पत्रकारों, प्रशासनिक अधिकारियों और आम नागरिकों के साथ स्वर्गीय जोशी का व्यवहार हमेशा सौम्य, सम्मानपूर्ण और सहयोगात्मक रहा। सूचना विभाग और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। पत्रकारों के साथ उनका आत्मीय संबंध उन्हें अन्य अधिकारियों से अलग पहचान देता था।

एनयूजे उत्तराखण्ड ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि हल्द्वानी में निर्माणाधीन मीडिया सेंटर का नाम “स्वर्गीय गिरिजाशंकर जोशी मीडिया सेंटर, हल्द्वानी” रखा जाए। संगठन का कहना है कि इससे उनकी स्मृतियां चिरस्थायी रहेंगी और आने वाली पीढ़ियों को उनके कार्य एवं व्यक्तित्व से प्रेरणा मिलेगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : ढोकाने वॉटरफॉल में डूबने लगा अल्मोड़ा का युवक -स्थानीय युवकों ने बचाई जान

संगठन ने वैकल्पिक मांग के रूप में “स्वर्गीय गिरिजाशंकर जोशी राज्य स्तरीय पत्रकारिता एवं जनसंपर्क सम्मान” शुरू करने का सुझाव दिया है। यह सम्मान प्रत्येक वर्ष पत्रकारिता, सूचना एवं जनसंपर्क के क्षेत्र में उत्कृष्ट, निष्पक्ष और जनहितकारी कार्य करने वाले व्यक्ति को प्रदान किया जा सकता है।

एनयूजे उत्तराखण्ड ने उम्मीद जताई कि राज्य सरकार स्वर्गीय गिरिजाशंकर जोशी की सेवाओं, कर्तव्यनिष्ठा और पत्रकारिता जगत के साथ उनके आत्मीय संबंधों को सम्मान देते हुए इस मांग पर सकारात्मक निर्णय लेगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119