उत्तराखंड : चोरी की बाइक नेपाल ले जाने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने दबोचा

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

खटीमा। चोरी की बाइक को नेपाल ले जाकर बेचने की फिराक में घूम रहे एक युवक को खटीमा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर ली। पूछताछ में आरोपी ने बाइक को वाहन स्वामी के घर के आंगन से चोरी करने की बात कबूल की है।

पुलिस के अनुसार, पहेनिया-सैजना रोड पर निर्माणाधीन पुलिया के पास संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान सुजिया की ओर से कच्चे रास्ते से एक बाइक सवार युवक आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर युवक बाइक मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन बाइक असंतुलित होकर गिर गई। पुलिस टीम ने पीछा कर युवक को बाइक समेत पकड़ लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : गेट पर खड़े गरुड़ के यात्री को महंगा पड़ा सफर, ट्रेन से गिरकर मौत

जांच के दौरान बाइक पर नंबर प्लेट नहीं मिली। ई-चालान मशीन से बाइक के चेसिस नंबर की जांच करने पर उसका पंजीकरण नंबर यूके06बीबी-2646 और वाहन स्वामी का नाम राजकपूर सिंह पुत्र चमन सिंह, निवासी ग्राम बानूसी पाया गया। उपलब्ध अभिलेखों से चेसिस नंबर का मिलान करने पर बाइक चोरी की निकली।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड: मोतीनगर हादसे में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज --गलत दिशा से आए ‘छोटा हाथी’ ने ली थी युवक की जान

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने 10 सितंबर की रात ग्राम बानूसी में वाहन स्वामी के घर के आंगन से बाइक चोरी की थी। बाइक की पहचान छिपाने के लिए उसने उसकी नंबर प्लेट तोड़कर तालाब में फेंक दी थी। इसके बाद बाइक को बेचने के उद्देश्य से नेपाल ले जाने की तैयारी में था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ज्योलीकोट में कल लगेगा शिविर - सांसद अजय भट्ट लेंगे पीलिया-डायरिया की स्थिति का जायजा

पुलिस ने चोरी की बाइक को कब्जे में लेते हुए आरोपी प्रियांशु राणा पुत्र अमिताभ राणा, निवासी ग्राम बानूसी को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल कमल कुमार लुंठी ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक केसी आर्या, राकेश राय, आरक्षी देवेश पाण्डेय, मोहम्मद मोहसिन, विजय रावत आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119