पैसे के लेनदेन में प्रेमिका और प्रेमी के बीच मारपीट-
पुलिस ने दोनों को समझाबुझा कर छोड़ दिया-
रुद्रपुर। बरेली की युवती और रुद्रपुर के युवक का पिछले काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि इस दौरान युवती ने युवक को बीस हजार रुपये कुछ समय के लिए उधार दिए थे। मंगलवार को युवती अपने प्रेमी से मिलने डीडी चौक आई थी। पैसे को लेकर दोनों के बीच मारपीट हो गयी।
यह देख लोगों की भीड़ लग गई। हंगामा होता देख चीता पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई। युवती ने बताया कि युवक उधार में ली रकम लौटाने से इनकार कर रहा है। कोतवाली पहुंच कर दोनों पक्षों ने एक दूसरे खिलाफ कार्रवाई करने से मना करते हुए समझौता कर लिया। कोतवाल धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि दोनों को समझाबुझा कर छोड़ दिया गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…मानसून को लेकर सख्त हुए कुमाऊँ आयुक्त –आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने के निर्देश