विवाहिता ने पति पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

काशीपुर। विवाहिता ने पति व ससुरालियों पर उत्पीड़न व मानसिक शोषण का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर पर पति, सास, ससुर पर केस दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र की महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका विवाह 8 मार्च 2024 को कुरुक्षेत्र हरियाणा निवासी विश्वास रहलान के साथ मंदिर में हुआ था। शादी के एक माह बाद पति ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  इंटरनेट के युग में भी संचार संकट : जागेश्वर क्षेत्र के कई गांवों में बीएसएनएल और एयरटेल सेवाएं ठप -ग्रामीणों व पर्यटकों को भारी परेशानी

उसके बाद पति विश्वास, ससुर सोहनलाल और सास गीता ने उसे कमरे से निकलने से मना कर दिया और नौकरी भी छुड़वा दी। कहा कि जितनी तनख्वाह उसको वहां मिलती थी। वह घर पर दे देंगे और उन्होंने कुछ महीने तक ऐसा ही किया। उसके बाद ससुराल वालों ने एक तांत्रिक को बुलवाया, जिसने उसके साथ छेड़छाड़ की कोशिश की। उसके विरोध करने पर ससुराल वाले तांत्रिक का पक्ष लेने लगे। इससे नाराज होकर पति ने उसके कमरे में आना छोड़ दिया और माता-पिता के कमरे में सोने लगा। उसके बाद कभी रात के 2 बजे तो कभी 4 बजे सोते समय पति थप्पड़ मारता था। इसके बाद उसकी बहन ससुराल आई और उसने पूरी जानकारी उसे दी। वह उसे लेकर काशीपुर  आ गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा वार: 66 लाख की स्मैक के साथ तस्कर दबोचा -हल्द्वानी-वनभूलपुरा में दो और गिरफ्तार
Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119