महिला की संदिग्ध मौत पर मायके पक्ष के लोगों ने पोस्टमार्टम हाउस में जमकर हंगामा काटा
हल्द्वानी। संदिग्ध परिस्थितियों के चलते एक महिला की मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना जब मायके पक्ष वालों को लगी तो उन्होंने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पोस्टमार्टम हाउस में जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को बमुश्किल शांत कराया जिसके बाद मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में मृतक महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
नायब तहसीलदार युगल किशोर ने बताया कि चौधरी कॉलोनी वार्ड 59 बनभूलपुरा निवासी अनुज गुप्ता की पांच साल पहले हेमा गुप्ता से शादी हुई थी। बीती सात मार्च को हेमा की हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में ससुराली उसे लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला के मौत की सूचना जब मायके पक्ष के लोगों को लगी तो वह भी मौके पर पहुंच गए। पोस्टमार्टम हाउस में उन्होंने पति व ससुरालियों पर बेटी को जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को बमुश्किल शांत कराया। बनभूलपुरा पुलिस से मौखिक शिकायत भी की। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि मायके वालों ने मौखिक शिकायत की है। लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119


Uttarakhand-लालकुआं में भीषण सड़क हादसा -कैंटर की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवकों की मौत
UKnews-पिथौरागढ़ में 3.7 तीव्रता का भूकंप -उत्तराखंड में फिर डोली धरती
मंत्री कैड़ा ने सर्पदंश से मृतक जोध सिंह के परिजनों को सौंपा 10 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक
खड़गे ने लांघी राजनीतिक मर्यादा -दिवंगत पिता पर टिप्पणी के लिए देश से मांगें माफी : अजय भट्ट
अमृतपुर बाईपास को सर्वोच्च प्राथमिकता -पर्यटन सीजन के जाम से जल्द मिलेगी राहत : सीएम धामी