UK-वन्यजीव को बचाने के प्रयास में पलटा पिकअप -हादसे में ग्रामीण की मौत

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। कोटाबाग से बांसी लौट रहा एक पिकअप वाहन वन्यजीव को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ग्रामीण से टकराने के बाद पलट गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल ग्रामीण की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-डेढ़ साल से लापता युवती सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर मिली, परिजनों के सुपुर्द

जानकारी के अनुसार, बांसी निवासी चालक पिकअप वाहन से कोटाबाग से घर लौट रहा था। अड़ियां के समीप अचानक वाहन के सामने वन्यजीव आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। पिकअप सड़क किनारे खड़े बांसी निवासी 45 वर्षीय तारा सिंह से टकराने के बाद पलट गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-साइबर टिपलाइन की 11 शिकायतों पर कार्रवाई -बाल यौन शोषण के मामले में मुकदमा दर्ज

हादसे में तारा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। पिकअप चालक उन्हें उपचार के लिए बीडी पांडे अस्पताल ले जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKNews-विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का आरोप -इमीग्रेशन कार्यालय सील

कोतवाल राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक पक्ष की ओर से अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। तारा सिंह अपने पीछे पत्नी और तीन बेटों को छोड़ गए हैं।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119