स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन की बैठक संपन्न
कुमाऊं केसरी स्वर्गीय बद्री दत्त पांडे के पौत्र बनी स्मारिका के मुख्य संयोजक अल्मोड़ा संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन की बैठक गांधी पार्क चोघानपाटा मे संगठन बैठक संपन्न हुई बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि अगले वर्ष उत्तरायणी पर्व के अवसर पर संगठन द्वारा स्वतंत्रता सेनानी स्मारिका का प्रकाशन और विमोचन किया जाएगा जिसके लिए संगठन द्वारा सर्वसम्मति से कुमाऊं केसरी स्वर्गीय बद्री दत्त पांडे के पौत्र कर्नल रवि पांडे को स्मारिका का मुख्य संयोजक व कमलेश पांडे शिवेंद्र गोस्वामी और डॉ वसुधा पंत को सहसंयोजक चुना गया मुख्य व्यवस्थापक भरत पांडे व्यवस्थापक ताराचंद शाह को सर्वसम्मति से चुना गया
साथ ही सर्वसम्मति से तय किया गया कि संगठन का प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही नगर पालिका अध्यक्ष तथा जिला अधिकारी से भी अल्मोड़ा में स्वतंत्रता सेनानियों के शिलालेख लगाने हेतु मिलेगा जिससे कि आम नागरिकों को स्वतंत्रता सेनानियों के इतिहास के बारे में जानकारी हो सके बैठक में सगठन के अध्यक्ष कमलेश पांडे सरस्वती राणा बद्री दत्त पांडे बसुधा पंत किशन चंद जोशी रविंपांडे सुनीता राणा भगवती नेगी ताराचंद साह कैलाश बर्मा पुष्कर प्रसाद पांडे विनय कुमार पांडे भगवती नेगी आदि लोग उपस्थित थे l
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

लालकुआं : सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करना पड़ा भारी -युवक गिरफ्तार
uttarakgand-छात्रा की मौत के बाद भड़का परिजनों का गुस्सा -शव रखकर हाईवे जाम
uttarakhand-टेलीग्राम पर ऑनलाइन मुनाफे का झांसा -महिला से 28.50 लाख की ठगी