विधायक डॉ. बिष्ट ने विधानसभा में पशुपालकों के दूध रेट बढ़ाने की मांग उठाई-
हल्द्वानी। क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने विधानसभा में आज क्षेत्र के विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने दूध उत्पादकों के दुग्ध मूल्य बढ़ाने की मांग करते हुए कहा कि आंचल द्वारा उत्पादकों से सस्ते में दूध लेकर महंगे रेटों में बेचा जा रहा है, इसके अलावा उन्होंने गट्टा एवं पेपर मिलो को भूसा न देने की भी मांग उठायी।
शुक्रवार को विधानसभा सत्र के दौरान विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने कहा कि उत्तराखंड में आंचल डेयरी द्वारा उत्पादकों से 20 रुपए से लेकर 30 रुपए तक दूध खरीद कर उसे बिना प्रोसेसिंग के 50 रुपए प्रति लीटर एवं प्रोसेस के बाद 56 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बिक्री किया जा रहा है। परंतु उत्पादकों को दूध का उचित रेट नहीं मिल पा रहा है, जिसके चलते उनकी स्थिति मजबूत नहीं हो पा रही है। उन्होंने उत्तराखंड में दुग्ध मूल्य में वृद्धि करने की मांग की।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग