विधायक डॉ. बिष्ट ने पेयजल समस्या का लिया संज्ञान- मात्र एक घंटे में लोगों को उपलब्ध कराया टैंकर-

खबर शेयर करें 👉


फास्ट न्यूज़ उत्तराखंड की खबर का असर-

विधायक ने तुरंत लिया एक्शन-लोगों को पेयजल कराया उपलब्ध-

मोटाहल्दू(नैनीताल)- मोतीनगर पेयजल योजना का नलकूप 5 दिनों से खराब पड़ा है जिसका काम चल रहा है जैसे ही समाचार के माध्यम से लाल कुआं विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट को इस बात की जानकारी मिली उसके तुरंत बाद विधायक कार्यालय से फोन आया और उन्होंने नलकूप के संबंध में जानकारी ली साथ ही उन्होंने तत्काल जल संस्थान के अधिकारियों को टैंकर उपलब्ध कराने के लिए कहा और इसकी जानकारी पत्रकार ईश्वरी दत्त भट्ट को भी दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिरप की जगह गलती से कीटनाशक पी गई महिला, जिला अस्पताल में भर्ती

उसके तुरंत बाद जल संस्थान के कार्यालय से फोन आया कि टैंकर कहां पर आएगा। इसके बाद टैंकरों से लोगों को पानी मिला वही इस खबर का संज्ञान लेते हुए ग्राम प्रधान पदमपुर देवरिया रमेश चंद्र जोशी ने भी जानकारी दी कि नलकूप सही करने का कार्य चल रहा है यदि टैंकर की आवश्यकता होगी तो वह भी व्यवस्था करेंगे दरअसल इस नलकूप से ग्राम पंचायत किशनपुर सकुलिया, भगवानपुर दुर्गादत्त, खड़कपुर सहित अन्य ग्राम पंचायतों को भी इसका पानी जाता है। वही जानकारी मिली है कि गुरुवार गुरुवार शाम तक नलकूप सही कर दिया जाएगा

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand--4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119