विद्यालय समय यथावत रखने हेतु जनपद के मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी को दिया ज्ञापन
हल्द्वानी। मैदानी क्षेत्रों में पड़ रही भीषण गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए छात्र हित में उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संगठन जनपद नैनीताल ने जनपद के मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा को 20 अक्टूबर,2022 तक विद्यालय संचालन समय पूर्व की भांति 7:45 से 1:00 बजे तक ही करने का ज्ञापन सौंपा गया

ज्ञापन में कहा गया कि वर्तमान में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है गर्मी के कारण विद्यालयों में बच्चे पूरे दिन आसानी से नहीं बैठ पाएंगे बच्चों को गर्मी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ेगा इसलिए 20 अक्टूबर,2022 तक विद्यालय संचालन समय पूर्व की भांति प्रातः 7:45 से दोपहर 1:00 बजे तक यथावत रखने का अनुरोध किया गया है|
ज्ञापन देने वालों में उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संगठन नैनीताल के अध्यक्ष मनोज तिवारी, जिला मंत्री डिकर सिंह पडियार , कोषाध्यक्ष मदन मोहन सिंह बिष्ट के अलावा प्रकाश फुलोरिया, सुरेश चौहान ,सुभाष जुयाल,प्रकाश तिवारी, कमल कुमार गिनती, राजीव रघुवंशी, मोहम्मद तारीक, धीरेंद्र प्रताप राणा ,रविंद्र सिंह, दिनेश मंडल, त्रिलोकनाथ, कैलाश पंत ,गोपाल सिंह बिष्ट, हरीश पाठक ,सुरेश चंद्र सुयाल ,प्रमोद कुमार कवि दयाल, संतोष जोशी ,हेम भट्ट बंशीधर काण्डपाल सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित थे|
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…36 लाख के गबन में डाकपाल दोषी —अदालत ने सुनाई तीन साल की सजा
उत्तराखंड…हाईकोर्ट का सख्त रुख : पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता अवमानना के दोषी –10 दिन में आदेश नहीं माना तो भुगतनी होगी सजा