खनन व्यवसायियों का मोटाहल्दू में चल रहा धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी
लालकुआं। गौला खनन संघर्ष समिति के बैनर तले मोटाहल्दू में चल रहा धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। गौला खनन संघर्ष समिति के तत्वावधान में चल रहे धरना प्रदर्शन के दूसरे दिन मोटाहल्दू तिराहे पर खनन व्यवसायियों ने सरकार के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी करते हुए कहा कि जब तक एक प्रदेश एक रॉयल्टी नियम लागू नहीं होता तब तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। संयोजक रमेश चंद्र जोशी ने धरने को सुचारू रूप से चलाने के लिए एक समिति का गठन किया, उक्त आंदोलन को कांग्रेसी नेता हरेंद्र बोरा और जिला पंचायत सदस्य कमलेश चंदोला ने भी वहां पहुंचकर अपना समर्थन दिया।

इस अवसर पर समिति संयोजक रमेश चंद्र जोशी, जीवन कबडवाल, इंदर सिंह नयाल, रमेश चंद्र जोशी, खीमा बलसूनी, मदन उपाध्याय, राजू चौबे, राजेंद्र जोशी, सावन पथनी ,मनोज बिष्ट, संतोष पाठक, रमेश कांडपाल, अमित भट्ट, मनोज बिष्ट, भगवान धामी, जीवन बोरा, सुरेश चंद जोशी, आशुतोष जग्गी, पूरन चंद पांडे, पूरन पाठक, प्रकाश नागिला, वीरेंद्र सिंह दानू, नरेश चंद्र, पप्पू सुनाल, हरीश सुयाल, घनश्याम जोशी, राजेंद्र दानू, लक्ष्मीकांत दुम्का सहित कई वाहन स्वामी मौजूद थे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी