भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष का किया प्रदेश मंत्री मीना गंगोला ने स्वागत

खबर शेयर करें 👉

कविता रावल
गंगोलीहाट। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी ने कहा कार्यकर्ता 2024 के लिए अभी से कमर कस लें । भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रभारी जनपद पिथौरागढ़ बलवंत सिंह भौरियाल व नवनियुक्त जिला अध्यक्ष भाजपा पिथौरागढ़ गिरीश जोशी के प्रथम बार विधानसभा गंगोलीहाट के राईआगर पहुँचने पर प्रदेश मंत्री भाजपा मीना गंगोला द्वारा पुष्पगुच्छ देकर उनका जोरदार स्वागत किया।इस दौरान नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता अभी से एकजुट होकर 2024 चुनाव के लिए बूथ स्तर से गांव गांव आम लोगो को केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाएं और उन्होंने कहा कि पार्टी ने उनको जो दायित्व दिया है उसको वह पूर्ण निष्ठा से निभाते हुए संपूर्ण जिले में संगठन को मजबूत करेंगे ।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुख्यमंत्री धामी आज पिथौरागढ़ दौरे पर -आदि कैलाश परिक्रमा रन में होंगे शामिल, विकास योजनाओं की देंगे सौगात

इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री मीना गंगोला , भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष गणाई रवींद्र बनकोटी , रघुबीर बनकोटी , भूपेश बनकोटी ,जिला कार्यकारणी सदस्य गोकुल गंगोला,विनोद डसीला ,बलबीर बोरा , अभिनेष बनकोटी , संदीप नैनवाल , संजू ग्वासीकोटी, पूरन सिंह आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand--4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119