मंदिर में पूजा कर रहे व्यक्ति को बंधक बनाया
हल्द्वानी। कोतवाली में एक व्यक्ति ने गांव के ही दूसरे व्यक्ति पर मंदिर में पूजा करने के दौरान बंधक बनाने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
तहरीर में भुवन चन्द्र तिवारी निवासी वार्ड नंबर-53 मेडिकल चौक रामपुर रोड ने कहा कि वह बीते गुरुवार की शाम गांव के सार्वजनिक मंदिर में शैलेन्द्र सिंह देउ के साथ पूजा कर रहा था। इसी समय पास में रहने वाले पूरन तिवारी और महेश तिवारी निवासी महाकाली बैंक्वेट हॉल निकट एसटीएच आए और गाली गलौज करने लग गए। उन्होंने मंदिर के बाहर से ताला लगा दिया और दोबारा यहां आने पर जान से मारने की धमकी दी है। आरोप है कि वह लोग बमुश्किल ताला तोड़कर बाहर आए। एसएसआई विजय मेहता ने बताया मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

Uttarakhand- अल्मोड़ा मकेड़ी में किराए के कमरे में हल्द्वानी के युवक की संदिग्ध मौत
Utrarakhand-गोरापड़ाव डकैती का खुलासा : छह गिरफ्तार, चार तमंचे और दो वाहन बरामद
मोटाहल्दू…किशनपुर सकुलिया में चोरों का आतंक -शाम ढलते ही संदिग्धों की आवाजाही से दहशत, ग्रामीणों ने पुलिस से मांगा सुरक्षा का भरोसा
नैनीताल : गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत दो बदमाश जिला बदर, दो पर अदालत की नरमी