सोमेश्वर से गुमशुदा महिला पंजाब से सकुशल बरामद-
अल्मोड़ा। सोमेश्वर निवासी एक व्यक्ति ने बीती 22 जून को थाना सोमेश्वर में अपनी पत्नी की गुमशुदगी की सूचना दी थी जिस पर थाना सोमेश्वर में एफआईआर पंजीकृत की गई थी। एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा महिला गुमशुदगी के मामले को गंभीरता से लेकर सीओ सोमेश्वर व थानाध्यक्ष सोमेश्वर को महिला की बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया था। सीओ सोमेश्वर ओशिन जोशी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सोमेश्वर विजय नेगी के नेतृत्व में गुमशुदा महिला की तलाश/बरामदगी हेतु गठित पुलिस द्वारा अलग-अलग दृष्टिकोण से जांच करते हुए विभिन्न माध्यमों से महिला की तलाश हेतु प्रयास जारी रख ठोस सुरागरसी पतारसी से साईबर सेल के सहयोग से अथक प्रयासों के उपरांत गुमशुदा महिला को 20 जुलाई को होशियारपुर पंजाब से सकुशल बरामद किया गया।
गुमशुदा महिला के न्यायालय में कथन अंकित कराने के उपरांत उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। पूछताछ में गुमशुदा महिला ने बताया कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं चल रही थी जिस कारण वह बिना बताए घर से चली गई थी। यहाँ पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सोमेश्वर विजय नेगी, हैड कांस्टेबल गोपाल गिरी, कांस्टेबल वेद प्रकाश, महिला कांस्टेबल आशा कौशल और साईबर सेल अल्मोड़ा से कांस्टेबल बलवंत प्रसाद शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग
नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर