शिक्षक दिवस पर सांसद भट्ट ने एपीएस स्कूल के शिक्षकों को किया सम्मानित
हल्द्वानी। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री व नैनीताल उधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट ने एपीएस स्कूल में शिक्षक दिवस के मौके पर शिक्षकों को सम्मानित किया। भट्ट ने शिक्षक दिवस के मौके पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। कहा कि छात्र-छात्राओं को तैयार करना और उन्हें नवनिर्माण के मार्ग में प्रशस्त करने का काम गुरु ही करते हैं और वही शिक्षक देश के कल के भविष्य को तैयार कर करता है।

कहा कि जिस भी छात्र ने माता-पिता और गुरु की आज्ञा का पालन किया वह छात्र हमेशा देश और समाज में आगे रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के ऊपर छात्रों को देश के विकास में योगदान देने के प्रति नवनिर्माण की बड़ी जिम्मेदारी है। इस दौरान स्कूल के प्रबंधक भुवन उपाध्याय सहित कई शिक्षक और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत
मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि
बिग ब्रेकिंग : रक्षाबंधन से पहले रुड़की में खूनी खेल -दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर