दूसरे की जगह परीक्षा दे रहा मुन्नाभाई गिरफ्तार
देहरादून। दूसरे की जगह केंद्र की भर्ती परीक्षा दे रहे मुन्ना भाई को पकड़ लिया गया। केंद्र संचालकों ने आरोपी को पुलिस को सौंपते हुए मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को रविवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। एसओ क्लेमनटाउन दीपक धारीवाल ने बताया कि जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर पद पर इन दिनों भर्ती परीक्षा चल रही है। सीबीएसई की ओर से कराई जा रही परीक्षा का एक केंद्र आर्मी पब्लिक स्कूल क्लेमनटाउन भी है। वहां शनिवार को दूसरी पाली की परीक्षा के दौरान अभ्यर्थी रिंकू की जगह संदीप कुमार पुत्र विजेंद्र निवासी पटिया देवा, सोनीपत, हरियाणा पेपर देने पहुंचा। शक होने पर उससे मूल परीक्षार्थी रिंकू के परिजनों के नाम पूछे गए।
वह सही नहीं बता पाया। इसके बाद बायोमेट्रिक मिलान कराया गया। इस दौरान बायोमेट्रिक भी नहीं मिले। ऐसे में आरोपी को पकड़ते हुए मौके पर पुलिस बुलाई गई। आरोपी को पुलिस को सौंपते हुए स्कूल की उप प्रधानाचार्य भावना भार्गव ने पुलिस को तहरीर दी। जिस पर संदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं संदीप को अपनी जगह भेजने वाले मूल परीक्षार्थी रिंकू की भी पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग