ई रिक्शा में 81 वर्षीय दुकानदार की जेब कतरी

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। ई रिक्शा में जेब कतरे ने दुकानदार की जेब कतर कर 6500 रुपये चोरी कर लिए। आरोपी घंटाघर के पास ई रिक्शा से उतर कर फरार हो गया। पीड़ित की दुकान के पास के कारोबारियों को इसका पता लगा तो वह धारा चौकी पहुंचे। वहां तहरीर देते हुए जल्द आरोपी जेब कतरे की गिरफ्तारी की मांग की। कारोबारियों ने कहा पलटन बाजार और आसपास में कई जेब कतरे सक्रिय हैं। 81 वर्षीय रामऔतार वर्मा घंटाघर के पास चाट वाली गली में दुकान चलाते हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-स्टील प्लांट की मशीन दिलाने के नाम पर 5.10 लाख की ठगी -पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी

रविवार सुबह वह तहसील चौक के पास से घंटाघर जाने के लिए ई रिक्शा में सवार हुए। ई रिक्शा में सीट पर बैठे तो चालक के पास बैठा युवक उनके बगल में आकर बैठ गया। घंटाघर से करीब पचास मीटर पहले वह ई रिक्शा से उतरा और चला गया। दुकानदार घंटाघर के पास ई रिक्शा से उतरे। उन्होंने किराया देते वक्त देखा कि उनकी जेब की पेंट में आगे अंदर वाली जेब कटी हुई थी। जेब में रखे 6500 रुपये चोरी हो गए थे। वह रिक्शा से उतरकर अपनी दुकान पर पहुंचे और घटनाक्रम परिचितों को को बताया। व्यापारी नेता सुनील बांगा, बजरंग दल से विकास वर्मा, व्यापारी सुरेश गुप्ता, संदीप वाधवा, शेखर फुलेरा, मनोज तोमर आदि मामले को लेकर धारा चौकी पहुंचे। वहां व्यापारियों ने कहा कि घंटाघर के आसपास जेब कतरे सक्रिय हैं। इन पर लगाम लगाए जाने की जरूरत है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : हल्दूचौड़ में रात्रि गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्ति निरुद्ध -पुलिस के आदेशों की अवहेलना का आरोप
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119