ख़िरमांडे क्षेत्र को सहकारी बैंक की सौगात मिली- विधायक मीना गंगोला ने किया उद्घाटन-

खबर शेयर करें 👉

गंगोलीहाट से हरगोविंद रावल

गंगोलीहाट के सुदूरवर्ती क्षेत्र ख़िरमांडे में जिला सहकारी बैंक की शाखा का उदघाटन मंगलवार को गंगोलीहाट की विधायक मीना गंगोला द्वारा किया गया,लम्बे समय से क्षेत्रवासियों की सहकारी बैंक की शाखा की मांग थी जो आज पूर्ण हुई।इस दूरस्थ क्षेत्र में सहकारी बैंक की शाखा खुलने से क्षेत्रवासियों को गंगोलीहाट,गणाई बैंकों के चक्कर नही काटने पड़ेंगे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिरप की जगह गलती से कीटनाशक पी गई महिला, जिला अस्पताल में भर्ती

इस अवसर पर क्षेत्रीय लोगों ने विधायक नीना गंगोला का ढोल नगाडो के साथ स्वागत किया ।बैंक की शाखा के उदघाटन अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सहकारी बैंक नरेंद्र रौतेला,जिला सरकारी बैंक के डी जीएम लक्ष्मीनारायण भट्ट,ख़िरमांडे बैंक के शाखा प्रबंधक इंदर सिंह भाकुनी,पूर्व प्रमुख खुशाल भंडारी,पूर्व जिला पंचायत सदस्य कमला बोहरा,दरपान बोहरा,पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरीश भंडारी ,प्रधान मातोली मुकेश जोशी,त्रिलोक खाती,प्रेम राम,रविन्द्र बनकोटी,गोविंद पांडेय,मोहन जोशी,गोकुल गंगोला,प्रेम डोबाल,देवेंद्र भट्ट,जगत सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य, नंदन सिंह बोहरा,कुन्दन डसीला,राम सिंह डोबाल,पुष्कर रावत सहित तमाम जनप्रतिनिधि,वरिष्ठ कार्यकर्त्ता,क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119