शादी समारोह में हर्ष फायरिंग में नौ साल के बच्चे की मौत

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

खानपुर थाना क्षेत्र के लालचंदवाला गांव में मुस्लिम समाज के एक परिवार में एक शादी समारोह में देर रात किसी ने हर्ष फायरिंग कर दी। जिसमें एक गोली नौ वर्ष के रियान पुत्र वसीम को लग गई। जिससे मौके पर ही बच्चे की मौत हो गई। जिसके बाद से परिवार में कोहराम मच गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत

वहीं, शादी की खुशियां मातम में बदल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए रुड़की अस्पताल भेज दिया है। खानपुर थाना कार्य प्रभारी उपेंद्र सिंह ने बताया कि बच्चे के शरीर पर गोली लगने का निशान मिला है। प्रथमदृष्टया बच्चे की मौत गोली लगने से हुई लग रही है, मामले की जांच की जा रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119