इंदिरानगर नाले में बहे बच्चे का 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं
हल्द्वानी। इंदिरानगर नाले में बहे बच्चे का 24 घंटे बीत जाने के बाद भी कुछ पता नहीं चल सका है।एसडीआरएफ, पुलिस और फायर विभाग की टीम ने पूरा इलाका छान मारा लेकिन बच्चे का कुछ पता नहीं चला। वहीं, बच्चे के परिजनों का रो-रो का बुरा हाल है।बुधवार शाम शनि बाजार इंदिरानगर निवासी हसनैन का आठ वर्षीय बेटा रिजवान नाले के तेज बहाव बह गया था। गुरुवार को 24 घंटे बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल सका। रिजवान की तलाश में एसडीआरएफ के 8, पुलिस के 15 और दमकल के छह जवानों की अलग- अलग टीमें बनाकर तलाश की।
बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे से शुरू हुए सर्च अभियान के चलते बचाव दलों ने गुरुवार शाम पांच बजे तक बनभूलपुरा, तीनपानी, जयपुर बीसा, गोरा पड़ाव तक के इलाके व नहर और रास्तों को खंगाल लिया लेकिन मासूम का कुछ पता नहीं चला। टीमें अभी तक करीब 10-12 किमी तक इलाका छान चुकी है। अब टीमों ने अब घटनास्थल से दोबारा तलाश शुरू की है। सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी ने बताया कि टीमें लगातार तलाश कर रही है। एसओ बनभूलपुरा नीरज भाकुनी की निगरानी में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग