अब अंडे की टोकरी में गांजा ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार
दो लाख से अधिक कीमत का गांजा बरामद
अल्मोड़ा। श्री देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स की नीति अपनाकर जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एवं एएनटीएफ/एसओजी टीम को नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।
दिनांक 18/1/2025 को अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष सल्ट श्री प्रमोद पाठक के नेतृत्व में सल्ट पुलिस टीम द्वारा चेंकिग के दौरान कूपी तिराहा यात्री प्रतिक्षालय में इरफान के कब्जे से लकड़ी (बांस) की टोकरी में 8.820 किलोग्राम गांजा बरामद होने पर तस्कर को गिरफ्तार करते हुए थाना सल्ट में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है।
पूछताछ-
अभियुक्त फेरी लगाकर लकड़ी की टोकरी में अण्डे बेचता है और यहां से घर जाते वक्त सराईखेत की ओर से गांजा भरकर ले जा रहा था जिसे वह छोटी-छोटी पुड़ियाओं में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
इरफान उम्र 24 वर्ष पुत्र जहीर अहमद निवासी ग्राम व पोस्ट तुमड़ियाकला थाना डीलारी त0 ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद (उ0प्र0)
बरामदगी – 8.820 किलोग्राम गांजा
कीमत- ₹2,20,500
सल्ट पुलिस टीम-
1.अपर उ0नि0 श्री दीवान सिंह
2.हेड कांस्टेबल श्री दीपक कुमार
- कानि0 श्री सुरेन्द्र सिंह
4.कानि0 श्री मदनपाल
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग