ओखलकांडा नरतोला गांव के युवक के हत्यारोपी चार लोगों को भेजा जेल-

खबर शेयर करें 👉

भीमताल। ओखलकांडा ब्लॉक के पतलिया नरतोला (भीड़ापानी) निवासी युवक भवान सिंह पडियार के हत्यारोपी चार लोगों को राजस्व पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इन चारों लोगों पर भवान सिंह को मारपीट कर मौत के घाट उतारने का मुकदमा दर्ज था। धारी क्षेत्र की तहसीलदार तान्या रजवार ने बताया कि शुक्रवार को राजस्व टीम ने चंचल सिंह, खुशाल सिंह, सुनील जोशी व भूपाल सिंह को दाबिश के दौरान क्षेत्र से गिरफ्तार किया। चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर

बताया चारों के खिलाफ 302 के तहत मुकदमा दर्ज है। नरतोला भीड़ापानी गांव में बीते दो नवंबर की शाम क्षेत्र के चार लोगों ने शराब के नशे में दुकानदार भवान सिंह पडियार के साथ मारपीट कर उसे अधमरा कर दिया। इतना ही नहीं युवक को लेंटर से नीचे धक्का मार दिया। घायल युवक की बीते बुधवार को हल्द्वानी के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। टीम में घटना के विवेचना कर रहे प्रकाश चंद्र देवलता, प्रकाश सैनी व हेमा चंद्र जोशी व ध्यानी शामिल थे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119