शुक्रवार रात मंडी बाईपास पर एक तेज रफ्तार कार पेड़ टकराई- एक की मौत दो घायल-

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। शुक्रवार की रात मंडी बाईपास पर एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर के बीचोबीच पेड़ से टकरा गई। इस दौरान हादसे मेें कार में सवार फायरमैन की मौत हो गई जबकि दो अन्य युवक घायल हो गए। आनन-फानन में घायलों को एसटीएच में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी सिटी और सीओ ने मौके का मुआयना किया।नानकमत्ता बिछुवा निवासी नितिन सिंह राणा 32 वर्ष पुत्र अरविंद सिंह फायर स्टेशन हल्द्वानी में तैनात था। बताया जा रहा है कि फायरमैन के बैरक में मिलने के लिए उसके दो रिश्तेदार कार से आए थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम

शुक्रवार की रात करीब नौ बजे नितिन विभाग की डाक लेने के लिए एसएसपी कैंप कार्यालय जा रहा था। इस दौरान रिश्तेदारों के कहने पर फायरमैन उनकी कार यूके 06एएम 9405 में सवार हो गया। कार फायर ब्रिगेड कार्यालय से आगे घुमावदार मोड़ की तरफ जा रही थी कि इस बीच चालक नियंत्रण खो बैठा। जिसके बाद कार डिवाइडर पर चढऩे के बाद पेड़ से टकरा गई। हादसे में तीनों लोग घायल हो गए। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद विभाग के अन्य जवान मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में उन्हें एसटीएच ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने फायरमैन नितीन राणा को मृत घोषित कर दिया। दो अन्य घायल साथियों रिशू और अनुराग सिंह को पुलिस ने एसटीएच में भर्ती कराया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद एसपी सिटी हरबंश सिंह, सीओ भूपेंद्र सिंह धोनी और कोतवाल हरेंद्र चौधरी मौके पर पहुुंचे। बताया जा रहा है कि नितिन के रिश्तेदार ढिडोरा नानकमत्ता निवासी रिशु सिंह और खेड़ा नानकमत्ता निवासी अनुराग दोनों आईआरबी बैलपड़ाव में आयोजित पुुलिस भर्ती में भाग लेने आए थे।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...हाईकोर्ट का सख्त रुख : पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता अवमानना के दोषी --10 दिन में आदेश नहीं माना तो भुगतनी होगी सजा
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119