महिला की तहरीर पर रुद्रपुर निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाने का मुकदमा दर्ज
रुद्रपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर जनपद की बिलासपुर पुलिस ने काशीपुर निवासी एक महिला की तहरीर पर रुद्रपुर निवासी युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर एक फार्म हाउस में दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई सीओ के आदेश पर की गई। काशीपुर क्षेत्र एक गांव निवासी महिला ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका पति उसे छोड़कर विदेश चला गया है। वह एंबेसी में प्रार्थना पत्र देने के मामले में सलाह लेने के लिए रुद्रपुर में रह रहे रविंदर सिंह निवासी ग्राम छतरपुर थाना रुद्रपुर यूएस नगर के पास पहुंची थी।
पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने उसे अपनी बातों में उलझा लिया और शादी करने का झांसा देने लगा। आरोपी ने उसे बताया कि उसकी पत्नी भी उसे छोड़कर चली गई है ऐसे में वह उससे शादी करना चाहता है। आरोप है कि एक दिन वह उसे एंबेसी की फाइल बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र की रूद्र विलास चौकी क्षेत्र स्थित एक फार्म हाउस पर रखे होने की बात कहकर ले गया। महिला का आरोप है कि उसने फार्महाउस में उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो भी बना ली जिन्हें वह वायरल करने की धमकी देने लगा। कोतवाल बिलासपुर ने बताया कि सीओ के आदेश पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, आईटी एक्ट आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
uttarakhand-अंकिता भंडारी हत्याकांड : तीनों दोषियों को हाईकोर्ट से झटका -जमानत याचिकाएं खारिज
uttarakhand-बाड़ेछीना में तेंदुए का आतंक -ग्रामीण पर हमला, स्कूटी सवार का 50 मीटर तक किया पीछा