उत्तराखंड –प्रदेश के 12 बंद आईटीआई आगामी शैक्षिक सत्र से होंगे संचालित

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। प्रदेश में युवाओं को कौशल विकास और रोजगारपरक प्रशिक्षण के अधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए शासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसके तहत प्रदेश के 12 असंचालित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) को आगामी शैक्षिक सत्र से फिर संचालित किया जाएगा। शासन ने संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक औपचारिकताएं समयबद्ध ढंग से पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का झांसा -11.07 लाख की साइबर ठगी

सचिव, कौशल विकास एवं सेवायोजन सी. रविशंकर ने इस संबंध में निदेशक, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय, नैनीताल को पत्र भेजकर निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने प्रदेश के राजकीय आईटीआई के संचालन और बंद किए जाने से संबंधित प्राप्त प्रस्तावों एवं तथ्यों का परीक्षण करने के बाद 12 संस्थानों को दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ब्रेकिंग...एक पल का हादसा, जिंदगी भर का दर्द ---अनियंत्रित स्कूटी तीन फीट नीचे गिरी, सिर दीवार से टकराने पर होटल कर्मी की मौत

इनमें पिथौरागढ़ जिले के थल और बढ़ावे, पौड़ी गढ़वाल के द्वारीखाल और पौड़ी (परसुंडाखाल), चमोली के देवाल और घाट, चंपावत के बाराकोट, हरिद्वार के लालढांग, देहरादून के लाखामंडल, बागेश्वर के गरुड़, टिहरी गढ़वाल के रणाकोट और ऊधमसिंह नगर के किच्छा स्थित राजकीय आईटीआई शामिल हैं।

सचिव ने निर्देश दिए हैं कि इन संस्थानों के संचालन से जुड़ी सभी आवश्यक प्रक्रियाएं आगामी शैक्षिक सत्र से पहले पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि आईटीआई के दोबारा शुरू होने से संबंधित क्षेत्रों के युवाओं को अपने आसपास ही व्यावसायिक एवं तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इससे युवाओं के कौशल विकास के साथ रोजगार और स्वरोजगार की संभावनाओं को भी बढ़ावा मिलेगा।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  इंस्पिरेशन स्कूल की पूर्व छात्रा रुचिका भट्ट का न्यायिक सेवा में चयन -विद्यालय ने किया भव्य अभिनंदन
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119