उत्तराखंड : शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का झांसा -11.07 लाख की साइबर ठगी

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। शेयर बाजार में कम समय में मोटा मुनाफा कमाने का लालच एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने निवेश के नाम पर ऐसा जाल बिछाया कि पीड़ित को अपना सोना तक गिरवी रखना पड़ा। गोल्ड लोन और पर्सनल लोन लेकर उन्होंने कुल 11 लाख 7 हजार 23 रुपये एक फर्जी ऐप में निवेश कर दिए। रकम निकालने का प्रयास किया तो निकासी नहीं हो सकी। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी पाने का आरोपी गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, जगदंबा कॉलोनी, देवलचौड़ निवासी नरेंद्र सिंह एक व्हाट्सएप ग्रुप के संपर्क में आए थे। इस ग्रुप के माध्यम से उन्हें शेयर बाजार में निवेश कर कम समय में भारी मुनाफा कमाने का लालच दिया गया। ठगों ने पहले उनका विश्वास जीता और फिर निवेश के लिए प्रेरित किया। उनके झांसे में आकर नरेंद्र सिंह ने अपना सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लिया। इसके अलावा पर्सनल लोन की रकम भी निवेश कर दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : हल्द्वानी में 16 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप -ABVP प्रत्याशी समेत चार गिरफ्तार

पीड़ित ने ठगों के बताए अनुसार फर्जी कैपस्टोन ऐप के माध्यम से कुल 11,07,023 रुपये निवेश कर दिए। उन्हें उम्मीद थी कि निवेश की रकम से अच्छा मुनाफा होगा, लेकिन जब उन्होंने पैसे निकालने की कोशिश की तो निकासी नहीं हो सकी। काफी प्रयास के बाद भी रकम वापस नहीं मिली तो उन्हें अपने साथ हुई साइबर ठगी का पता चला।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  इंस्पिरेशन स्कूल की पूर्व छात्रा रुचिका भट्ट का न्यायिक सेवा में चयन -विद्यालय ने किया भव्य अभिनंदन

बताया गया कि पीड़ित ने जनवरी में पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं होने पर उन्होंने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। अदालत के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक मनोज कुमार को सौंपी गई है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119