उत्तराखंड : नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपों के बीच त्रिशूल होटल पर प्रशासन का ताला -पूरा परिसर सील

खबर शेयर करें 👉

–बिना जरूरी अनुमति के संचालित हो रहा था होटल -प्रशासन और पर्यटन विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

हल्द्वानी। कठघरिया स्थित त्रिशूल होटल पर आखिरकार प्रशासन ने पूरी तरह ताला जड़ दिया। एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे धीरज बिष्ट और उसके साथियों पर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपों के बाद सुर्खियों में आए इस होटल की मुश्किलें अब और बढ़ गई हैं। नाबालिग से जुड़े मामले की जांच के बीच होटल के संचालन में भी गंभीर अनियमितता सामने आई है। आवश्यक अनुमति के बिना होटल संचालित होने की पुष्टि के बाद प्रशासन और पर्यटन विभाग की संयुक्त टीम ने शनिवार को पूरे परिसर को सील कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ब्रेकिंग...एक पल का हादसा, जिंदगी भर का दर्द ---अनियंत्रित स्कूटी तीन फीट नीचे गिरी, सिर दीवार से टकराने पर होटल कर्मी की मौत

कार्रवाई के लिए शनिवार को प्रशासनिक और पर्यटन विभाग के अधिकारी होटल पहुंचे। मौके पर जांच-पड़ताल के बाद पर्यटन विभाग की ओर से सीलिंग की कार्रवाई पूरी की गई। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी, एसडीएम मोनिका आर्य, तहसीलदार कुलदीप पांडेय, जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति आर्य और मुखानी कोतवाल सुशीला जोशी मौजूद रहीं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी पाने का आरोपी गिरफ्तार

गौरतलब है कि नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस पहले ही कार्रवाई शुरू कर चुकी है। घटना जिस कमरे में हुई बताई गई, उसे पुलिस ने एक दिन पहले ही सील कर दिया था। शनिवार को प्रशासन की कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए पूरे होटल को सील कर दिया गया। इसके साथ ही होटल के संचालन पर पूरी तरह रोक लग गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड --प्रदेश के 12 बंद आईटीआई आगामी शैक्षिक सत्र से होंगे संचालित

संयुक्त टीम की कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। एक ओर नाबालिग से जुड़े गंभीर मामले की पुलिस जांच जारी है, वहीं दूसरी ओर बिना आवश्यक अनुमति होटल संचालित होने का मामला सामने आने से प्रतिष्ठान के संचालन और नियमों के पालन पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119