उत्तराखंड : प्रसव के 24 घंटे बाद 22 वर्षीय विवाहिता की मौत -अस्पताल में हंगामा, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप

खबर शेयर करें 👉

-अस्पताल के बाहर दिया धरना, CMO ने मांगी 48 घंटे में रिपोर्ट

हल्द्वानी। रामपुर रोड स्थित पीएसपी अस्पताल में प्रसव के महज 24 घंटे बाद 22 वर्षीय विवाहिता की मौत से हड़कंप मच गया। घटना से आक्रोशित परिजनों ने शनिवार को अस्पताल के बाहर धरना-प्रदर्शन कर जमकर नाराजगी जताई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर उपचार में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

जानकारी के अनुसार, गौलापार के ग्राम सीतापुर दानीबंगर निवासी अर्शदीप कौर (22) पत्नी तलविंदर सिंह को 11 नवंबर को रामपुर रोड स्थित पीएसपी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उन्होंने बच्चे को जन्म दिया। परिजनों के मुताबिक, प्रसव के करीब 24 घंटे बाद ही अर्शदीप की मौत हो गई। महज एक साल पहले शादी के बंधन में बंधी अर्शदीप की असमय मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-रुद्रपुर जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चाकू से गोदकर मोबाइल कारोबारी की हत्या

घटना से गुस्साए परिजनों ने शनिवार को अस्पताल के बाहर धरना देकर प्रबंधन के खिलाफ विरोध जताया। प्रदर्शन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव कुलदीप भुल्लर और प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल मतीन सिद्दीकी भी शामिल हुए। उन्होंने परिजनों की मांगों का समर्थन करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : हल्द्वानी में 16 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप -ABVP प्रत्याशी समेत चार गिरफ्तार

परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में उपचार के दौरान लापरवाही बरती गई, जिसके चलते अर्शदीप की जान चली गई। हालांकि, महिला की मौत के वास्तविक कारणों और उपचार में किसी तरह की लापरवाही की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। प्रदर्शन को देखते हुए एहतियातन अस्पताल परिसर में पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  इंस्पिरेशन स्कूल की पूर्व छात्रा रुचिका भट्ट का न्यायिक सेवा में चयन -विद्यालय ने किया भव्य अभिनंदन

मातृ मृत्यु की समीक्षा करेगा स्वास्थ्य विभाग

मामले का स्वास्थ्य विभाग ने भी संज्ञान लिया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि मातृ मृत्यु के प्रत्येक मामले की समीक्षा मैटरनल डेथ सर्विलांस एंड रिस्पॉन्स (एमडीएसआर) के तहत अनिवार्य है। इसके तहत अस्पताल प्रबंधन को पत्र भेजकर 24 से 48 घंटे के भीतर निर्धारित प्रारूप में विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद मामले की समीक्षा की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119