26 लाख रुपए कीमत की स्मैक के साथ एक गिरफ्तार-
लालकुआं।सजंय कुमार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं एंव प्रभारी एसओजी नैनीताल के नेतृत्व में आगामी विधान सभा चुनाव के दृष्टिगत मुखबीर खास की सूचना पर कोतवाली लालकुआं पुलिस टीम एवं एसओजी नैनीताल की संयुक्त टीम के द्वारा सुभाषनगर बैरियर लालकुऑ पर चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति आलीम पुत्र साविर निवासी मोहल्ला नया गांव थाना मिलक जिला रामपुर उप्र, उम्र-35 के कब्जे से 262 ग्राम स्मैक बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि मैं टेलरिगं (कपडे सिलाई का काम करता हूँ) मेरी दुकान मिलक रामपुर मे है तथा आर्थिक रुप से गरीब हूँ टेलरिगं का काम नही चल रहा था पैसा कमाने के चक्कर में मैं स्मैक के धन्धे में आ गया । मैं, अपने मौहल्ले के इसरार नामक व्यक्ति से लेकर आता था उसे मै लालकुआं तथा हल्द्वानी क्षेत्र मे स्मैक पीने वालो ग्राहको के स्पलायरो को बेचता हूँ । आज मैं स्मैक बेचने लालकुआं /हल्द्वानी जा रहा था । कि पुलिस टीम ने मुझे पकड लिया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना हाजा पर मुकदमा एफआईआर नम्बर पुत्र साविर निवासी मौहल्ला नया गांव थाना मिलक जिला रामपुर उ0प्र0 उम्र 35 वर्ष उपरोक्त पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना उ0नि0 दीपक बिष्ट द्वारा की जा रही है।
अभियुक्त के विरूद्व कोतवाली लालकुआ में मुकदमा अपराध संख्याः- 57/2022 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट बनाम आलीम के अन्तर्गत अभियोग दर्ज किया गया है।
*बरामद माल-*
*1-* गिरफ्तार तस्कर के कब्जे से 262 ग्राम स्मैक कीमत लगभग 26 लाख रूपये बरामद।
*गिरफ्तार व्यक्तिः-*
आलीम पुत्र साविर निवासी मोहल्ला नया गांव थाना मिलक जिला रामपुर उ0प्र0 उम्र-35
वरि उनि बलवन्त सिंह कम्बोज, उनि जगदीप सिंह, किशन सिंह, प्रकाश बिष्ट, भानू प्रताप
एसओजी टीम में नन्दन सिंह रावत प्रभारी एसओजी नैनीताल, त्रिलोक सिह, अशोक रावत, कुन्दन कठायत, अनिल गिरी, नीलेश आनन्द भरणे, पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमायूॅ परिक्षेत्र ने पुलिस टीम को 10,000/-तथा पंकज भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने 5000/-हजार रूपये का नगद ईनाम देने की घोषणा की है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग