राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में एक दिवसीय सामान्य शिविर का आयोजन
एस आर चंद्रा
भिकियासैण। राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण, अल्मोड़ा में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में एक दिवसीय सामान्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्या डॉ.वंदना तिवारी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सेवा योजना लक्ष्य गीत गायन से किया गया। तत्पश्चात स्वयं सेवियों ने महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया।

जिसके अंतर्गत स्वयंसेवियों द्वारा घास और झाड़ियों का उन्मूलन कर महाविद्यालय प्रांगण के सौंदर्यीकरण का कार्य किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी दीपा लोहनी ने स्वयंसेवियों को स्वच्छता का महत्व बताते हुए पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रेरित किया। तत्पश्चात स्वयंसेवियों ने कोरोना जागरूकता विषय पर पोस्टर और स्लोगन बनाकर जागरूक रहने हेतु प्रेरित किया।कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक,कर्मचारी एवं स्वयंसेवी उपस्थित रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

चोसला वन में हरियाली का महाअभियान: ‘घुघूति जागर’ टीम और टाटा परिवार ने रोपे सैकड़ो पौधे
मानसून का कहर : उत्तर और पूर्वी भारत में 17 की मौत, जम्मू-कश्मीर सबसे ज्यादा प्रभावित, कई राज्यों में रेड अलर्ट
उत्तराखंड…’ऑपरेशन प्रहार’ में बड़ी कामयाबी, 908 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार