हल्दूचौड़ में अवैध शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, दूसरा आरोपी वांछित
-53 पव्वे देशी-अंग्रेजी शराब बरामद, लालकुआं पुलिस ने आबकारी अधिनियम में दर्ज किया मुकदमा
लालकुआं। नैनीताल जिले में अवैध शराब की तस्करी और बिक्री पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत हल्दूचौड़ पुलिस ने एक आरोपी को 53 पव्वे देशी और अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। मामले में एक अन्य आरोपी को वांछित बताया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी हरबंश सिंह और क्षेत्राधिकारी लालकुआं विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, 29 अक्टूबर 2026 को हल्दूचौड़ चौकी की टीम गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वीरेंद्र सिंह बिष्ट पुत्र देव सिंह, निवासी पैठाणी, थाना थराली, जिला चमोली, हाल निवासी चौपाल चौराहे के पास हल्द्वानी, को 53 पव्वे देशी-अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपी और अन्य के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में प्राथमिकी संख्या 171/26 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज किया है। मामले में पंकज चौहान निवासी धनपुरी, पंचायतघर, हल्द्वानी को वांछित बताया गया है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अर्जुन गिरी, कांस्टेबल कुबेर सिंह और कांस्टेबल गणेश गिरी शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-पहाड़ की किशोरी को रुद्रपुर लाकर दुष्कर्म, पॉक्सो के तहत आरोपी गिरफ्तार
बाजपुर में दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दंपती को कुचला, दोनों की मौत -चार बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया