UKnews-पहाड़ की किशोरी को रुद्रपुर लाकर दुष्कर्म, पॉक्सो के तहत आरोपी गिरफ्तार
रुद्रपुर। पहाड़ की नाबालिग किशोरियों को बहला-फुसलाकर मैदानी क्षेत्रों में लाकर अनैतिक गतिविधियों में धकेलने के मामले में पुलिस जांच के दौरान एक और गंभीर अपराध का खुलासा हुआ है। आरोप है कि रुद्रपुर पहुंची 14 वर्षीय किशोरी के साथ एक युवक ने कार में दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पॉक्सो अधिनियम के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, देह व्यापार से जुड़े मामले में गिरफ्तार महिलाओं के संपर्क में आईं दो किशोरियों को बीते 9 अक्तूबर को पिथौरागढ़ से मैदानी क्षेत्र लाया गया था। बताया गया कि दोनों किशोरियां सहेलियां हैं और उनकी बातचीत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के माध्यम से भावना कार्की से शुरू हुई थी। आरोप है कि भावना कार्की और पूजा बिष्ट ने उन्हें बहला-फुसलाकर रुद्रपुर पहुंचाया।
जांच के दौरान एक किशोरी के साथ रुद्रपुर में दुष्कर्म होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने शिवम यादव उर्फ शिवम, निवासी आदर्श कॉलोनी, ऊधमसिंह नगर के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
बनबसा से बरामद हुई थीं दोनों किशोरियां
पुलिस के अनुसार, दोनों किशोरियों को बनबसा से बरामद किया गया था। जांच में सामने आया कि वे लंबे समय से भावना कार्की के संपर्क में थीं। आरोप है कि उन्हें बेहतर भविष्य और अन्य प्रलोभन देकर मैदानी क्षेत्र लाया गया। मामले में किशोरियों को कथित तौर पर शराब पिलाकर अनैतिक गतिविधियों में धकेलने की बात भी सामने आई है, जिसकी जांच की जा रही है।
भावना कार्की की गिरफ्तारी से खुला नेटवर्क
पुलिस जांच में भावना कार्की की गिरफ्तारी अहम कड़ी साबित हुई। उससे पूछताछ के आधार पर पुलिस रुद्रपुर में रहकर कथित तौर पर इस नेटवर्क को संचालित करने वाली पूजा बिष्ट तक पहुंची। अब 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोप में एक युवक की गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। जांच में अन्य लोगों की भूमिका और किशोरियों को मैदानी क्षेत्र लाने के पीछे की साजिश का पता लगाया जा रहा है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



स्वीकृत नक्शे से हटकर निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, इंजीनियर इन्क्लेव में भवन सील
हल्दूचौड़ में अवैध शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, दूसरा आरोपी वांछित
बाजपुर में दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दंपती को कुचला, दोनों की मौत -चार बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया