बाजपुर में दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दंपती को कुचला, दोनों की मौत -चार बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया
-करवाचौथ से एक दिन पहले उजड़ा परिवार, हादसे के बाद चालक फरार
बाजपुर। ऊधम सिंह नगर जिले के बाजपुर में नेशनल हाईवे-74 पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती की मौत हो गई। दोराहा के पास ओवरब्रिज के नजदीक पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर दूर जा गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। दंपती की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। उनके चार बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया।
पुलिस के अनुसार, ग्राम कनौरा निवासी मुन्नालाल (48) अपनी पत्नी जोसमीन (45) के साथ बाइक संख्या UK18 N 3890 से केलाखेड़ा में अपने रिश्तेदारों के यहां जा रहे थे। इसी दौरान दोराहा के पास ओवरब्रिज के नजदीक पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से सड़क पर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
मौके पर पहुंची पुलिस, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाल नरेश चौहान और दोराहा चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह मेहता पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटनाग्रस्त बाइक को भी कब्जे में लिया गया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास की जानकारी जुटाने के साथ फरार चालक और वाहन की पहचान करने में लगी है।
चार बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया
करवा चौथ से ठीक एक दिन पहले हुए इस हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। एक साथ पति-पत्नी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दंपती के चार बच्चों ने अपने माता-पिता को खो दिया। इस हृदयविदारक घटना से गांव में भी शोक की लहर है।
पुलिस का कहना है कि फरार वाहन चालक का पता लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच जारी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू को हाई कोर्ट से राहत नहीं -याचिका दूसरी पीठ को भेजी
UKnews-हृदय रोग से परेशान युवक की विषाक्त पदार्थ खाने से मौत -परिवार में पसरा मातम