उत्तराखंड के नौ जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार, 10 जिलों में आकाशीय बिजली का अलर्ट

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बृहस्पतिवार को उत्तराखंड के नौ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। वहीं, प्रदेश के 10 जिलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली, चंपावत और पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। प्रदेश के अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पीटीकुल कर्मचारियों ने सीखी एआई तकनीकें

विभाग ने देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। हवा की गति बढ़कर 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-हृदय रोग से परेशान युवक की विषाक्त पदार्थ खाने से मौत -परिवार में पसरा मातम

देहरादून में भी बारिश के आसार

राजधानी देहरादून में आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा। शहर में बहुत हल्की से हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं के एक-दो दौर चल सकते हैं। अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का हल्द्वानी पहुंचने पर सांसद अजय भट्ट ने किया स्वागत

वहीं, पिछले 24 घंटों के दौरान देहरादून में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पंतनगर, मुक्तेश्वर और नई टिहरी में भी अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहा। इस अवधि में इन स्थानों पर कोई महत्वपूर्ण वर्षा दर्ज नहीं की गई।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119