बिना अनुमति चल रही प्लास्टिक फैक्ट्री को बंद करने के आदेश-
गदरपुर/ कुंडा। बसई के ग्रामीणों ने संयुक्त मजिस्ट्रेट आकांक्षा वर्मा को शिकायती पत्र दिया था कि उनके गांव में एक प्लास्टिक जलाने की फैक्ट्री चल रही है। जिससे गांव वालों को गंदगी एवं प्रदूषण में रहना पड़ रहा है। जिससे महामारी का खतरा बना है। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। वहां पर गंदगी एवं प्रदूषण सहित बिना अनुमति के कारखाने का संचालन हो रहा था।
मजिस्ट्रेट ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड काशीपुर को आदेश दिया की मौके पर जाकर निरीक्षण करें। निर्देश पर प्रदूषण विभाग के अधिकारियों ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने पाया कि प्लास्टिक कचरे का ढेर लगा हुआ है और कारखाना बिना अनुमति के संचालित है। फैक्ट्री मालिक मौके पर नहीं मिला। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने फैक्ट्री को बंद करने के आदेश दिए हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार -तीन जगह बुलडोजर चलाया, दो निर्माण सील
तीन साल से बंद सीटी स्कैन मशीन, ड्रेनेज के अभाव में ऑपरेशन थिएटर ठप -हल्द्वानी बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट ने CM को लिखा पत्र
UKnews-अस्वच्छता और बिना लाइसेंस मिठाई व बताशे बनाने पर कार्रवाई -गोदामों में मिलीं बासी मिठाइयां
UKnews-रामनगर में बाइक-स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत -कांग्रेस नगर उपाध्यक्ष की मौत, तीन घायल