एमबीजीपीजी में एएनओ कॉन्फ्रेंस का आयोजन
हल्द्वानी। 24 यूके गर्ल्स बटालियन एमबीजीपीजी (मोतीराम बाबूराम स्नाकोतर महाविद्यालय) हल्दवानी में ए० एन० ओ0 कॉन्फ्रेंस ‘ का आयोजन किया गया। कॉन्फ्रेन्स में 24 यू० के० बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल मनोज कुमार काण्डपाल ने महाविद्यालय के एन० सी०सी० यूनिट का निरक्षण किया। कमान अधिकारी ने गणतंत्र दिवस परेड 2023 में प्रतिभाग करने वाले कैडेट निवेदिता जोशी, कैडेट पूजा जोशी, थल सैनिक कैम्प में प्रतिभाग करने वाले कैडेट सौमियत तिवारी, ओटीए चेन्नई में SSB कोर्स को करने वाली कैडेट मुस्कान मेवाड़ी को प्रमाण पत्र और पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया। कर्नल काण्डपाल में एएनओ कॉन्फ्रेंस में ऑनलाइन इनरोलमेंट प्रक्रिया, डीबीटी के माध्यम से कैडेट को दिए जाने वाले सुविधा, कैडेट वेलफेयर सोसाइटी , नए कैडेट्स की भर्ती, विभिन्न कैंप के आयोजन, एनसीसी के प्रावधानों आदि के विषय में जानकारी दी।


कॉन्फ्रेन्स में एम० बी जी० पी० जी० कालेज की एएनओ डा. लेफ्टिनेंट ज्योति टाम्टा, रामनगर कालेज से डा० लेफ्टिनेट कृष्णा भारती, काशीपुर कालेज से डा० लेफ्टिनेंट लक्ष्मी देवी ,कैप्टन अनु यादव, ले० इन्द्रजीत कौर, ले० हिमानी जोशी, ले० मनीषा सक्सेना सेकेण्ड आफिसर शैलषा श्रीवास्तव ने प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी की 24 यू0के0गर्ल्स बटालियन के कैडेट की रैंक सेरेमनी का भी आयोजन किया गया। कर्नल काण्डपाल ने सीनियर अण्डर ऑफिसर मीना रावत, अण्डर आफिसर विधा कोश्यारी, अण्डर ऑफिसर वन्दना बिष्ट, अण्डर ऑफिसर अंशिका राना, अण्डर ऑफिसर निशा मेहता, सारजेन्ट प्रियांशी घुघटियार, सारजेन्ट मिनराल बोरा, कारपोरल रितिका बिष्ट, कारपोरल मनीषा सुयाल, लांस कारपोरल भावना दानू को रैंक दी गई। कार्यक्रम में एन० सी०सी० गर्ल्स बटालियन के कैडेट योगिता पाण्डे, मुस्कान,
काजल, पूजा अजीता ईशा अलका माली दिव्या बसेरा कनिका ज्योति दीपा यशोदा दीपाली तनीषा हेमा टीना मोनिका ऋतु आर्य प्रिया मनीषा संजना अनम नेहा ममता प्रियंका आदि कैडेट ने प्रतिभाग किया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग