दुःखद-कार पर पलटा लोडेड ट्रक, तीन की मौत-
तीनों रिस्तेदार व दोस्त थे-
कार से बर्थडे का सामान लेने जा रहे थे-
जसपुर। कार पर ट्रक पलटने से तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। आरोपी ट्रक ड्राइवर घटनास्थल से फरार हो गया। पीयूष उर्फ निक्कू 22 वर्ष पुत्र गिरिराज सिंह निवासी निवारमंडी अमन 26 वर्ष पुत्र डोरी सिंह निवासी गांव भगवंतपुर सूर्य प्रताप पुत्र ऋषि पाल सिंह 22 वर्ष आपस में रिश्तेदार तथा दोस्त थे। तीनों ने बीटेक की परीक्षा उत्तीर्ण कर रखी है।
रविवार को पीयूष उर्फ निक्कू के परिवार में बच्चे के बर्थडे का आयोजन था। शाम को तीनों दोस्त अपनी कार से बर्थडे का सामान लेने तथा खिलौना बदलने जसपुर आए थे। अज्ञात कारणों के चलते वह लक्ष्मीपुर खेड़ा गांव की ओर चले गए। इनकी कार के साथ चल रहा 18 टायर ट्रक जिसमें लकड़ी भरी हुई थी। जसपुर से ठाकुरद्वारा दिशा को जा रहा था। रेहमापुर गांव के पास ट्रक कार के ऊपर पलट गया। जिस जिसके कारण तीनों युवक ट्रक के नीचे दब गए और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने जेसीबी मशीन तथा क्रेन मंगाकर ट्रक को सीधा कर कार को निकाला। कार पूरी तरह छतिग्रस्त हो गई थी। कार को काटकर शवों को निकाला तथा सरकारी अस्पताल लेकर आए। कोतवाल जेएस देउपा ने बताया कि ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-पांच दिन से लापता युवक का तालाब किनारे मिला शव, क्षेत्र में सनसनी
पदमपुर देवलिया मोटाहल्दू में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियां तेज -4 सितंबर को निकलेगी भव्य झांकी
Uttarakhand-सेना की वर्दी पहनकर बना मेजर -युवतियों को प्रभावित करने के लिए रचा फर्जीवाड़ा