भूकंप आने का अलार्म बजने से डरे-सहमे लोग-

खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। बागेश्वर में जिला आपदा कंट्रोल रूम में आपातकाल के लिए लगा अलार्म रविवार को एकाएक बज गया। अलार्म बजते ही लोग सहम गए। अचानक भूकंप आने की सूचना मिलने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। इतना ही नहीं लोग मोबाइल से अपने चित-परिचित लोगों की कुशलक्षेम भी पूछले लगे और सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह देने लगे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दीपावली से पहले छह दुग्ध समितियों को 32 लाख रुपये का बोनस वितरित

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि अलार्म रुकड़ी से हर महीने की पहली तारीख को 12 बजे बजता है। यह सभी जिलों में लोगों को अलर्ट करने के लिए ही बजाया जाता है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119