मूसलाधार बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त!
अंजली पंथ लालकुआं
सुबह से हो रही तेज मूसलाधार बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लालकुआं में मानसून की पहली बरसात इसे कह सकते हैं। बारिश के चलते कई कच्चे घरों में जलभराव का समाचार है।
लालकुआं गौला नदी किनारे बसे हुए लोगों को प्रशासन ने चेतावनी दी है कि कोई भी नदी में न जाए। इधर गौला नदी किनारे बसे गांवों में बरसात को लेकर भय व्याप्त हो गया है। लोगों ने जल्द तटबंध बनाने की जिला प्रशासन से मांग की है। इधर गौला नदी पार आरक्षित वन क्षेत्र में दर्जनों जगहों पर बसे खत्तों में रहने वाले स्कूल के बच्चे घरों में कैद हो गए हैं। बारिश के चलते किसान खेती बाड़ी के काम में जुट गए है।।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
uk…बिना मान्यता चल रहे मदरसों पर सरकार की कार्रवाई तेज -देहरादून-हल्द्वानी में तीन मदरसे सील
uk…कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर युवती का वीडियो बनाने का आरोप -होने वाले पति को भेजा वीडियो
uttarakhand-31 साल से अधूरी बंदोबस्ती पर आयुक्त दीपक रावत नाराज -अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश