पिकअप ने महिला को मारी टक्कर, चालक फरार
मोटाहल्दू (नैनीताल)। देर सायं हल्द्वानी से लालकुआं की ओर जा रहे पिकअप चालक ने हाईवे किनारे खड़ी महिला को टक्कर मार दी और चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। वहीं घायल महिला को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार देर सायं हल्द्वानी से लालकुआं की ओर जा रहे पिकअप संख्या यूके04सीबी-1592 ने मोतीनगर जीवनदान हास्पिटल के समीप सड़क पार करने के लिए खड़ी महिला शायरा निवासी मोतीनगर को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पिकअप की टक्कर से महिला को घायल होता देख पिकअप चालक वाहन छोड़कर भाग गया। वहीं महिला को स्थानीय लोगों ने हल्द्वानी अस्पताल भिजवाया। जहां मलिा का उपचार चल रहा है। समाचार लिखे जाने तक घटना की पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी गई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : दो बेटे 30 घंटे तक बेहोश -होश आया तो अलमारी से साढ़े सात लाख नकद और सात लाख के जेवर गायब
उत्तराखंड : रेस्टोरेंट रिव्यू टास्क के नाम पर महिला से 1.40 लाख की साइबर ठगी