जंगल से चोरी कर ले जाए जा रहे बैंत से भरी हुई पिकअप को वन सुरक्षा दल द्वारा किया सीज
हल्द्वानी। उप प्रभागीय वनाधिकारी खटीमा के निर्देश के अनुपालन में वन सुरक्षा दल प्रभारी प्रमोद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में दिनांक 09.04.2023 को टीम गश्त पर थी, तभी रात्रि समय लगभग 2:35am पर गस्त के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि कुछ व्यक्ति किलपुरा रेंज के जंगल से चोरी कर लाये गए बैंत को एक पिकअप में लादकर उत्तर प्रदेश बेचने के लिए ले जा रहे है। सूचना पर तुरंत विश्वास कर वन सुरक्षा दल द्वारा सितारगंज से नानकमत्ता राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की चेकिंग की गई तभी समय लगभग 3.05am पर नानकमत्ता सितारगंज मार्ग पर एक पिकअप संख्या यूपी 25 ET/5763 को रोकने का इशारा किया। वाहन चालक टीम को देख पिकअप को रोड के किनारे खड़ा कर रात्रि का फायदा उठाकर विपरीत दिशा में भाग गया। पिकअप की तलाशी लेने पर पिकअप में लगभग 30 कुंतल बैंत लदी हुई पाई गई, वाहन की खाना तलाशी में लेने पर बैंत से संबंधित कोई प्रपत्र नहीं पाए।

वाहन उक्त के चालक स्वामी द्वारा भारतीय वन अधिनियम 1927 (उत्तरांचल संशोधन 2001) की धारा 2,26-(1)च,ज,41व42 के अंतर्गत दंडनीय अपराध किया है। वाहन उक्त को अपनी अभिरक्षा में लेकर शक्ति फार्म चौकी में श्री राहुल कुमार वन बीट अधिकारी बाराकोली रेंज की सुपुर्दगी में सुरक्षित खड़ा कर दिया गया है। टीम में प्रमोद सिंह बिष्ट, प्रभारी वन सुरक्षा दल, के बी देवतल्ला वन दरोगा, दिनेश चंद्र बुधलाकोटी वन दरोगा, निर्मल रावत वन दरोगा, सोनू कुमार वन आरक्षी, नरेंद्र पांडे वन आरक्षी एवं चंदन सिंह वाहन चालक मौजूद थे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग