भाजपा किसान मोर्चा उत्तराखंड की पहली कार्यसमिति रुड़की में संपन्न, कुमाऊं संयोजक राजेंद्र तिवारी ने रखी क्षेत्रीय जन समस्याएं
रुड़की। लोकसभा 2024 को दृष्टिगत रखते हुए किसान मोर्चा ने प्रदेश में किसानों पर अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए कमर कस ली है। इसी के मद्देनजर आज उत्तराखंड किसान मोर्चा द्वारा प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र पुंडीर की अध्यक्षता में पहली कार्यसमिति राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किसान मोर्चा एवं प्रभारी पंजाब, उत्तराखंड मुकेश मान, खिलेंद्र चौधरी महामंत्री भाजपा एवं प्रभारी उत्तराखंड मोर्चा महामंत्री महेंद्र सिंह नेगी, महामंत्री योगेश चौहान एवं कुमाऊं संयोजक राजेंद्र तिवारी उपस्थिति में संपन्न हुआ।
कार्यसमिति में इस बात पर गहन मंथन हुआ कि वर्तमान में किसानों की समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए जैविक खेती के साथ-साथ मोटे अनाजों को बढ़ावा देने के लिए विशेष कार्य योजना किसान मोर्चा द्वारा आम किसान तक पहुंचाई जाएगी। मोर्चा अध्यक्ष जोगेंद्र पुंडीर ने सभी पदाधिकारियों को धरातल पर जाकर किसानों की समस्याओं का संकलन कर उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों से संबंध साधने का भी निर्देश दिया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश मान ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही कृषि योजनाओं को किसानों तक पहुंचाने में किसान मोर्चा अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। यदि कोई भी कृषि अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से भागने का प्रयास करता है तो उसकी शिकायत प्रदेश अध्यक्ष तक पहुंचनी चाहिए।
कुमाऊं संयोजक राजेन्द्र तिवारी ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि आज भी कई ऐसी समस्याएं विद्यमान हैं यदि उनका निराकरण किसान मोर्चा के माध्यम से किया जाए तो किसानों का विश्वास सरकार के प्रति सकारात्मक होगा। पर्यटन की दृष्टि से चोरगलिया में टीआरसी का निर्माण, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उच्चीकरण, गौलापार में चिड़ियाघर का निर्माण, गौलापार बिंदुखत्ता संपर्क पुल के संबंध में माननीय मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री एवं केंद्र सरकार को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा। कार्यसमिति में प्रदेश भर के जिला मोर्चा अध्यक्ष, महामंत्री सहित कार्यकारिणी सदस्य भी उपस्थित रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

लालकुआं : सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करना पड़ा भारी -युवक गिरफ्तार
uttarakgand-छात्रा की मौत के बाद भड़का परिजनों का गुस्सा -शव रखकर हाईवे जाम
uttarakhand-टेलीग्राम पर ऑनलाइन मुनाफे का झांसा -महिला से 28.50 लाख की ठगी