ऐतिहासिक होगी आज सीएम धामी की आभार रैली : शर्मा
हल्द्वानी। भाजपा के प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कहा कि आज 11:00 बजे रामलीला मैदान हल्द्वानी में होने वाली मुख्यमंत्री की आभार रैली ऐतिहासिक रैली होगी। पूरी लोकसभा से युवा माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी का सख्त नकल विरोधी कानून बनाने के लिए आभार व्यक्त करेंगे । विकास शर्मा ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी ने जिस प्रकार से सख्त कानून बनाया है उस कानून से पूरे देश के युवाओं में उत्साह है महाराष्ट्र और गुजरात की सरकारें भी उस कानून की प्रति अपने राज्य के लिए भी मांग रहे हैं।
विकास शर्मा ने कहा कि युवाओं के अंदर माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति एक विश्वास पैदा हुआ है जिससे उनको लगने लगा है कि पूरी पारदर्शिता के साथ अब भर्तियां होंगी और उनको उनकी मेहनत का पूर्ण फल मिलेगा विकास शर्मा ने बताया कि रैली की तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। उन्होंने युवाओं से आवान किया कि अधिक से अधिक संख्या में इस रैली में पहुंचे और रैली को सफल बनाएं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग