पीएम मोदी रुद्रपुर में कल करेंगे जनसभा, बीजेपी ने की है यह खास तैयारी

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी-बीजेपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 2 अप्रैल को रुद्रपुर में आयोजित होने वाली जनसभा की तैयारियों में जुट गई है। इस रैली के जरिए पार्टी पूरे उत्तराखंड में सियासी संदेश पहुंचाने की तैयारी कर रही है। रुद्रपुर में दो अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली होनी है। इस रैली का कार्यक्रम तय होने के साथ ही भाजपा तैयारियों में जुट गई है। रैली के संयोजक की नियुक्ति के साथ ही सभी व्यवस्थाओं के लिए अलग अलग नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी का पूरा अमला रैली की तैयारियों में जुट गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट खुद एक एक कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर रहे हैं। राज्य में पहले चरण में मतदान होना है। ऐसे में पार्टी अब प्रचार अभियान को गति देने जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-खटीमा में पूर्व सैनिक के घर लाखों की चोरी -सोने के आभूषण और दुर्लभ चांदी के 11 सिक्के ले उड़े चोर

मोदी की रैली से प्रचार अभियान की शुरुआत : प्रधानमंत्री मोदी रुद्रपुर से भाजपा के प्रचार अभियान की भी शुरुआत करेंगे। पार्टी ने आम चुनाव के प्रचार के लिए 40 स्टार प्रचारक तय किए हैं। लेकिन अभी तक किसी भी स्टार प्रचारक की रैली राज्य में हुई नहीं है। सबसे पहली रैली राज्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हो रही है। ऐसे में इस रैली के जरिए राज्य में प्रचार अभियान की शुरुआत होने जा रही है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119