हल्द्वानी…बुजुर्ग महिला से सोने की चेन लूटी, तहरीर के आधार पर पुलिस की जांच शुरू

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। शहर में लगातार बढ़ती आपराधिक वारदातों के बीच हाल ही में एक बुजुर्ग महिला से सोने की चेन लूटने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। मुखानी थाना क्षेत्र में हुई इस घटना ने पुलिस की अपराध नियंत्रण में नाकामी को उजागर किया है, जिसका फायदा अपराधी उठा रहे हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मोटाहल्दू के प्राचीन शिव मंदिर में चोरी के बाद चौकी प्रभारी ने लगवाया सीसीटीवी कैमरा

जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह करीब 6ः20 बजे कालिका कॉलोनी से ओम शांति ब्रह्मकुमारी केन्द्र ब्लॉक की ओर जा रही 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला धनुली देनी के साथ लूट की घटना हुई। उनकी गले से ढाई तोले की सोने की बाइक सवार चेन स्नेचरों द्वारा छीन ली गई। पीड़िता के भाई करम सिंह बगडवाल ने मुखानी थाने में तहरीर दी है, जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी बहन के गले से चेन लूट ली। उन्होंने चेन स्नेचरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में 2027-28 से 100 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश का रास्ता साफ

जानकारी के अनुसार, घटना के समय दो बाइक सवार युवक कठघरिया की ओर से आ रहे थे। उन्होंने लक्ष्मी मैरिज गार्डन के पास पीछे से धक्का देकर बुजुर्ग महिला के गले से चेन छीन ली और ऊंचापुल की ओर भाग गए। पुलिस ने लूट की घटना की गहन छानबीन शुरू कर दी है और आसपास के क्षेत्र में आरोपियों की तलाश जारी है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119