मोटाहल्दू के प्राचीन शिव मंदिर में चोरी के बाद चौकी प्रभारी ने लगवाया सीसीटीवी कैमरा
मोटाहल्दू (नैनीताल)। मोटाहल्दू स्थित प्राचीन शिव मंदिर में रविवार देर रात चोरी की घटना सामने आने के बाद पुलिस ने सुरक्षा को देखते हुए मंदिर परिसर में कैमरा लगवा दिया है। विदित हो कि अज्ञात चोर मंदिर परिसर से एलईडी लाइटें और बिजली की तारें चोरी कर ले गए। घटना की सूचना कोतवाली लालकुआं और हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी को दी गई थी।
ग्रामीणों का कहना है कि प्राचीन शिव मंदिर क्षेत्र के लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। ऐसे धार्मिक स्थल पर चोरी होना चिंताजनक है। उन्होंने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की।
ग्रामीणों के अनुरोध और मंदिर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चौकी प्रभारी अर्जुन नाथ गोस्वामी ने अपने निजी स्तर पर मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरा लगवाया। इस पहल पर पूर्व ग्राम प्रधान विपिन जोशी सहित मंदिर कमेटी के सदस्यों ने चौकी प्रभारी का आभार जताया। साथ ही उन्होंने मंदिर में हुई चोरी का शीघ्र खुलासा करने की मांग भी दोहराई।
वहीं, चौकी प्रभारी अर्जुन नाथ गोस्वामी ने मोतीनगर क्षेत्र में भी चोरी की घटनाओं को देखते हुए वहां सीसीटीवी कैमरा लगवाने का आश्वासन दिया है।
इस दौरान पूर्व ग्राम प्रधान विपिन जोशी, व्यापार मंडल अध्यक्ष संदीप पांडे, प्रधान प्रतिनिधि कीर्ति पाठक, विक्की पाठक, गिरीश भट्ट, चंदन सिंह, अरविंद भट्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य हरीश कबडाल, हेम गोस्वामी, चंद्रशेखर सुयाल, मुकेश चंद्र जोशी, अंकित बमेटा, रमेश चंद्र बमेटा और पंडित नीरज दुर्गापाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



बागेश्वर : छत से गिरकर चालक की मौत, रास्ते में तोड़ा दम
तंत्र-मंत्र और वशीकरण के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार -100 से अधिक लोगों को शिकार बनाने का शक