बागेश्वर : छत से गिरकर चालक की मौत, रास्ते में तोड़ा दम

खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। बालीघाट के ठंडा पानी गांव निवासी एक चालक की छत से गिरकर मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल चालक को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया था। गिरछिना के पास एंबुलेंस से ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पिथौरागढ़ में घास काटने गई महिला की 300 मीटर गहरी खाई में गिरकर मौत

जानकारी के अनुसार, ठंडा पानी गांव निवासी 46 वर्षीय किशन राम पुत्र चंदन राम मंगलवार देर शाम पड़ोस में गए थे। वहां छत से किसी को आवाज लगाते समय अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे आंगन में गिर पड़े। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद 108 एंबुलेंस से उन्हें हायर सेंटर ले जाया जा रहा था, लेकिन गिरछिना के पास रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  गैरसैंण में 27 अक्टूबर से होगा विधानसभा का सत्र, धामी सरकार का अंतिम सत्र होने की संभावना

किशन राम पेशे से चालक थे। उनके दो बेटे पंकज और योगेश रुद्रपुर में निजी नौकरी करते हैं। वह गांव में अपनी मां परूली देवी और पत्नी गीता देवी के साथ रहते थे। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119