भुजियाघाट के रपटे में बहे दो लोगों का पुलिस ने किया रेस्क्यू, सीओ नितिन लोहनी ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल
नैनीताल से हल्द्वानी आ रहे दो व्यक्ति तेज बारिश में भुजियाघाट के पास आए रपटे में तेज पानी के बहाव की चपेट में आकर अपने स्कूटी वाहन सहित बह गए। जिसकी सूचना मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलते ही पंकज जोशी थानाध्यक्ष काठगोदाम पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तथा उच्चाधिकारियों को इस घटना की जानकारी दी। मौके पर एसडीआरएफ और फायर टीमों, स्थानीय युवकों के सहयोग से पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।पुलिस व स्थानीय निवासियों के प्रयासों द्वारा पानी के तेज बहाव में डूबे हुए दो व्यक्तियों में से एक व्यक्ति को तत्काल रेस्क्यू कर 108 के माध्यम से उपचार हेतु सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया। उसके पश्चात दूसरे व्यक्ति की तलाश में पुलिस टीम जुट गई। कड़ी मशक्कत के बाद दूसरे व्यक्ति को भी रेस्क्यू किया गया। व्यक्ति की स्थिति काफी गंभीर थी। अत्याधिक बारिश और आपातकालीन परिस्थिति को देखते हुए मौके पर मौजूद नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी द्वारा अपने सरकारी वाहन में उक्त व्यक्ति को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल रवाना हुए और व्यक्ति को त्वरित उपचार दिलवाया गया।
रेस्क्यू किए गए व्यक्तियों के नाम
▪️अरुण पुत्र राकेश लाल निवासी निकट रैमसे अस्पताल नैनीताल
▪️अभिजीत तिवारी निवासी बड़ा बाजार नैनीताल
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


Uttarakhand-लालकुआं में भीषण सड़क हादसा -कैंटर की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवकों की मौत
UKnews-पिथौरागढ़ में 3.7 तीव्रता का भूकंप -उत्तराखंड में फिर डोली धरती
मंत्री कैड़ा ने सर्पदंश से मृतक जोध सिंह के परिजनों को सौंपा 10 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक
खड़गे ने लांघी राजनीतिक मर्यादा -दिवंगत पिता पर टिप्पणी के लिए देश से मांगें माफी : अजय भट्ट
अमृतपुर बाईपास को सर्वोच्च प्राथमिकता -पर्यटन सीजन के जाम से जल्द मिलेगी राहत : सीएम धामी