फेसबुक फ्रेंड बनने के बाद अश्लील वीडियो का शिकार हुआ युवक, दी तहरीर-
नैनीताल। एक युवक अनजान युवती से फेसबुक फे्रंड बनने के बाद अश्लील वीडियो का शिकार हुआ है। युवती उसे ब्लैकमेल कर पैंसे मांग रही है। पुलिस जानकारी के अनुसार मल्लीताल के एक युवक को रविवार की सुबह व्हाट्सएप में एक वीडियो कॉल आया। कॉल रिसीव करते ही सामने से युवती नग्न अवस्था में युवक से बात करने लगी।
कुछ समय बात करने के बाद कॉल कट गई। युवती ने वीडियो कॉल की रिकार्डिंग करने की बात कही। जिसके बाद युवती लगातार युवक को ब्लैकमेल कर रही है। युवती वीडियो को युवक के परिजनों को भेजने की धमकी दे रही है। साथ ही युवक से पैसों की मांग कर रही है। जिससे युवक मानसिक तनाव में आ गया और उसने तत्काल घटना की तहरीर कोतवाली में दी।
कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शिकायती पत्र साइबर सेल को भेज दिया गया है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-पांच दिन से लापता युवक का तालाब किनारे मिला शव, क्षेत्र में सनसनी
पदमपुर देवलिया मोटाहल्दू में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियां तेज -4 सितंबर को निकलेगी भव्य झांकी
Uttarakhand-सेना की वर्दी पहनकर बना मेजर -युवतियों को प्रभावित करने के लिए रचा फर्जीवाड़ा