गर्भवती का सड़क किनारे एंबुलेंस में सुरक्षित प्रसव कराया
पिथौरागढ़। प्रसव पीड़ा से जूझ रही एक गर्भवती को एंबुलेंस में नवजात को जन्म देने के लिए मजबूर होना पड़ा। रविवार को झूलाघाट निवासी ज्योति पत्नी कौशभ राम को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने आपातकालीन सेवा 108 को मदद के लिए कॉल किया। कर्मचारी गर्भवती को लेकर जिला महिला अस्पताल लेकर आ रहे थे। लेकिन रास्ते में गर्भवती की प्रसव वेदना बढ़ गई।
इस पर ईएमटी राजेश कुमार और चालक दीपक चंद ने एंबुलेंस को सड़क किनारे खड़ा कर गर्भवती का सुरक्षित प्रसव कराया। बाद में कर्मचारी जच्चा-बच्चा को जिला महिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां दोनों स्वस्थ हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

सांसद अजय भट्ट को ब्रह्माकुमारी बहन ने बांधा रक्षासूत्र -सुख-शांति और सद्भाव का दिया संदेश
uttarakhand-रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री धामी की बहनों को बड़ी सौगात -60 की उम्र से रोडवेज में मुफ्त सफर
uttarakhand-देवीधुरा में गूंजा रणबांकुरों का जयघोष –आठ मिनट तक चला विश्व प्रसिद्ध बग्वाल का रोमांचक फल-फूल युद्ध